चेन्नई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक नाग अश्विन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म ‘महानती’ में मुख्य भूमिका के लिए विद्या बालन से संपर्क नहीं किया है। यह फिल्म दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सावित्री की एक बायोपिक है।
अश्विन ने आईएएनएस से कहा, “मैंने अभी तक किसी अभिनेत्री से संपर्क नहीं किया है। अभी मैं स्क्रिप्ट पूरी कर रहा हूं और इसके बाद ही मैं किसी को संपर्क करूंगा। इसके लिए उपयुक्त अभिनेत्री देखना महत्वपूर्ण है। हालांकि, हम इस प्रक्रिया में जल्दबाजी नहीं चाहते।”
उन्होंने कहा, “सावित्री आम लोगों की अभिनेत्री थीं। यह जानना अच्छा होगा कि लोग पर्दे पर उनकी भूमिका में किसे देखना चाहते हैं। हम पूरी प्रक्रिया को संवादात्मक बनाना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath