नॉम पेन्ह, 3 अगस्त (आईएएनएस)। कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक थाई नागरिक को 20 किलोग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को बताया कि चाईयापोंग फिसाईफान (52) को सोमवार को ड्रग्स ले जाते समय सेन सोक जिले में गिरफ्तार किया गया।
जब्त ड्रग्स में नौ किलोग्राम मेथैमफेटामीन, 0.66 किलोग्राम हेरोइन और मेथैमफेटामीन की 52,000 गोलियां शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath