‘एम. एस. धौनी..’ में अतिथि भूमिका में नहीं होंगे जॉन

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ढिशूम’ में अपने मारधाड़ वाले अंदाज से दर्शकों को रोमांचित करने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने बताया कि वह आगामी फिल्म ‘एम. एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में अतिथि भूमिका में नहीं होंगे।

यह पूछे जाने पर कि फिल्म में क्या वह अतिथि भूमिका निभा रहे हैं, जॉन ने आईएएनएस से कहा, “नहीं, यह सही नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह क्या हो रहा है..”

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एम. एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की एक बायोपिक है और यह 30 सितंबर को रिलीज होगी।

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अनुपम खेर, भूमिका चावला, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493