आबे ने इनाडा को रक्षा मंत्री बनाया

टोक्यो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बदलाव किया। उन्होंने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोकेट्रिक पार्टी की तोमोमी इनाडा को देश की नई रक्षा मंत्री नियुक्त किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, आबे के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने कहा कि इनाडा रक्षा मंत्री के रूप में जनरल नाकातानी की जगह लेंगी।

आबे ने पुराने सदस्यों में से आधे सदस्यों को मंत्रिमंडल में कायम रखा है।

प्रधानमंत्री ने 2012 में कार्यभार संभालने के बाद से तीसरी बार मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493