लॉस एंजेलिस, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अपने पालतू बाघ की सही प्रकार से देखभाल न करने को लेकर रैपर टायगा की निंदा की जा रही है।
रैपर ने पहले एक बाघ पाला हुआ था। दो साल पहले उन्होंने बाघ को यह कहे जाने पर एक गैर लाभकारी पशु रक्षा केंद्र में भेज दिया था कि उसे घर में रखना गैर कानूनी है।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, पशु शरणस्थल ‘लायन्स, टाइगर्स एंड बीयर्स’ के संस्थापक और निदेशक बॉबी ब्रिंक ने बताया कि 500 पाउंड वजनी मैवरिक नामक उस बाघ के एक साल के भोजन का खर्च ही करीब 10,000 डॉलर है। इसके अलावा उसकी चिकित्सा का खर्च और अन्य खर्च भी हैं। यह सारा खर्च केवल दान की मदद से ही उठाया जा सकता है।
बॉबी ने कहा कि टायगा ने उसकी देखभाल के लिए कोई प्रयास नहीं किए। यहां तक कि उन्होंने शरणास्थल का आभार तक प्रकट नहीं किया।
dharmpath.com dharmpath