इस्लामाबाद, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित चित्राल जिले के कलाश इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादियोंकी मौत हो गई, जबकि उनके कुछ साथी घटनास्थल से फरार हो गए।
अफगान तालिबान द्वारा देश के खबर पख्तूनख्वा जिले में स्थित चित्राल जिले में दो हमले करने और सैकड़ों मवेशी चुराने के बाद यह घटना घटी।
एक हमले में रविवार को अफगान तालिबान आतंकवादियों ने दो चरवाहों की हत्या कर दी थी और उनके 400 से ज्यादा मवेशी अपने साथ अफगानिस्तान ले गए थे।
dharmpath.com dharmpath