रियो के लिए चयनित दक्षिण कोरियाई साइकिलिस्ट दुर्घटनाग्रस्त

रियो डी जेनेरियो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक के लिए चयनित दक्षिण कोरिया के साइकिलिस्ट किम-ओके चियोल ओलम्पिक प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

उनकी साइकिल के गिरने के कारण उन्हें खरोंचे और हल्की चोटें आई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से कहा है कि 21 वर्षीय साइकिलिस्ट की कार प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक कार के ‘रियर व्यू मिरर’ में फंस गई जिससे यह दुर्घटना घटी।

समाचार पोर्टल ‘यूओएल’ को दिए बयान में पुलिस प्रवक्ता जोसे मासेडो ने कहा कि यह काफी छोटी दुर्घटना थी और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

दक्षिण कोरिया के अधिकारी ने कहा कि किम शनिवार को रोड रेस स्पर्धा के लिए ठीक हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493