म्यांमार में बाढ़ से हजारों लोग विस्थापित

नेपेडा, 3 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार के मंडालय इलाके में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें अधिकांश को अपने घरों से अस्थाई रूप से विस्थापित होना पड़ा है। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, भारी वर्षा के कारण इरावदी नदी में आई बाढ़ से हुई क्षति को कम करने के लिए बचाव कार्य जारी है। इरावदी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और मंडालय इलाके के 24 गांवों में 16 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

एक अधिकारी ने कहा, “करीब 12,00 परिवार और 5000 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। उनके स्वास्थ्य के लिए दवा, भोजन और अन्य सहायता की जरूरत है।”

देश में मंडालय और अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में बाढ़ से प्रभावित लोगों को अस्थाई आश्रयों में भेजा गया है।

राहत और पुनर्वास विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के कारण पांच क्षेत्रों और एक राज्य के करीब 1,00,000 लोग स्थानान्तरित किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493