वियना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के 14 तेलों के बास्केट की कीमत मंगलवार को गिरकर 38.29 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि सोमवार को यह 39.10 डॉलर थी। ओपेक सचिवालय से यह जानकारी मिली है।
ओपेक के बास्केट में मुरबन (संयुक्त अरब अमीरात), सहारन ब्रेंड (अल्जीरिया), गिरास्सोल (अंगोला), ओरियेंटे (इक्वाडोर), मिनास (इंडोनेशिया), ईरान हैवी (इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान), बसरा लाइट (इराक), कुवैती एक्सपोर्ट (कुवैत), एस साइड (लीबिया), बोनी लाइट (नाइजीरिया), कतर मरीन (कतर), अरब लाइट (सऊदी अरब) और मेरे (वेनेजुएला) शामिल हैं। एक बैरल की मात्रा 159 लीटर के बराबर होती है।
dharmpath.com dharmpath