श्याओमी ने भारत में लांच किए दो नए स्मार्टफोन

57D0E37F-FF84-7660-0B1A-F1E5CB47CF84नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी ने बुधवार को भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम उतारे।

रेडमी 3एस प्राइम फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

श्याओमी की आधिकारिक वेबसाइट ‘एमआई डॉट कॉम’ और अग्रणी ऑनलाइन रिटेल पोर्टल फ्लिपकार्ट से दोनों नए स्मार्टफोन खरीदे जा सकते हैं।

रेडमी 3एस की कीमत 6,999 रुपये और रेडमी 3एस प्राइम की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है।

श्याओमी पहले रेडमी 3एस प्राइम की बिक्री शुरू करेगी। रेडमी 3एस प्राइम को नौ अगस्त से जबकि रेडमी 3एस को 16 अगस्त से खरीदा जा सकेगा।

श्याओमी के उपाध्यक्ष ह्यूगो बार्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैं भारतीय बाजार में 10,000 रुपये से कम कीमत वाली श्रेणी में अपने दो नए स्मार्टफोन लांच कर बेहद रोमांचित हूं।”

रेडमी 3एस में पांच इंच एचडी रेजोल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ 1.4 गीगाहट्र्ज का ऑक्टा कोर क्वालकाम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटर्नल मेमोरी को पेयर किया गया है। मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन की मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

रेडमी 3एस में 13 मेगापिक्सल का पीडीएएफ तकनीक से युक्त रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

वहीं रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन में 3 जीबी की रैम लगाई गई है और इंटर्नल मेमोरी 32 जीबी रखी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493