निदा तूफान से गुआंगडोंग, गुआंगशी, गुईझू, हुनान तथा युन्नान सहित पांच प्रांत प्रभावित हैं, जिसके कारण 37,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। एमसीए के मुताबिक, कुल 2100 लोगों को रहने के लिए आपात मदद की जरूरत है।
एमसीए के मुताबिक, तूफान के कारण 300 से अधिक मकान पूरी तरह बर्बाद हो गए, जबकि 2,400 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। तूफान से 19,600 हेक्टेयर भूमि में लगी फसल बर्बाद हो गई, जिसके कारण 51 करोड़ युआन (7.69 करोड़ डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ है।
निदा तूफान मंगलवार तड़के शेनझेन व गुआंगडोंग प्रांत में पहुंचा।
dharmpath.com dharmpath