बीजिंग, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड को देश का 39वां प्रधानमंत्री बनने पर गुरुवार को बधाई दी।
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “चीन करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में विभिन्न समझौतों और आपसी लाभप्रद सहयोग के विस्तार को क्रियान्वित करने के लिए नेपाल के साथ खड़ा है।”
उन्होंने कहा कि चीन द्विपक्षीय व्यापक सहयोग साझेदारी को आगे बढ़ाएगा।
दहल को बुधवार को नेपाल का प्रधानमंत्री चुना गया। देश की 595 सदस्यीय संसद में उनके पक्ष में 363 वोट और विपक्ष में 210 वोट पड़े।
उन्हें सदन की सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस का समर्थन हासिल था।
dharmpath.com dharmpath