टोक्यो ओलम्पिक में शामिल होंगे 5 नए खेल

रियो डी जेनेरियो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने 2020 में टोक्यो मे होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए पांच नए खेलों को शामिल करने की मंजूरी दी है।

टोक्यो ओलम्पिक के लिए खेलों की सूची में शामिल खेल बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, कराटे, स्केटबोर्ड और सर्फि ग हैं।

रियो में जारी आईओसी के 129वें अधिवेशन में बुधवार को यह फैसला लिया गया। आईओसी ने कहा है कि जापान के प्रस्ताव का सबने समर्थन किया और अब ये पांच खेल टोक्यो में खेले जाएंगे।

साल 2008 में बीजिंग ओलम्पिक में बेसबॉल और सॉफ्टबाल को शामिल किया गया था और अब एक बार फिर ये खेल ओलम्पिक का हिस्सा होंगे। इनमें छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी।

सर्फि ग में महिला एवं पुरुष वर्ग में 20 प्रतिस्पर्धी होंगे।

टोक्यो को स्केटबोर्डिग की भी मेजबानी करनी है, जिसमें दो स्ट्रीय और दो पार्क प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इनमें 20 महिला एवं 20 पुरुष प्रतिभागी होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493