लंदन में महिला की चाकू घोंपकर हत्या, 5 घायल

लंदन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य लंदन में बुधवार को एक संभावित आतंकवादी हमले में एक महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

प्रेस एसोसिएशन (पीए) के मुताबिक, इस हमले के तुरंत बाद एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना रसेल स्क्वायर पर हुई।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात 10.30 बजे पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। एक शख्स के पास से चाकू बरामद हुआ।

स्क्वायर से छह घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जबकि एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

‘बीबीसी’ ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हवाले से बताया कि मामले की जांच चल रही है और यह घटना आतंकवादी घटना हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493