लॉस एंजेलिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को गीत लिखने के बारे में सलाह दी थी जिसका गायक चार्ली पुत ने मजाक उड़ाया।
बीबर ने हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को गीत लिखने के बारे में सलाह देते हुए एक संदेश साझा किया था।
बीबर ने लिखा था, “अगर तुम गीत लिखना चाहते हो तो महान लेखकों से सीखो।”
इसके तुरंत बाद पुट ने ट्वीट कर कहा, “अगर तुम गीत लिखना चाहते हो तो दिल से लिखो। इसके लिए आपको नोट्स लेने की जरूरत नहीं।”
हालांकि, पुट ने बीबर के नाम का उल्लेख नहीं किया।
यह पहली बार नहीं है जब पुट ने बीबर का मजाक उड़ाया है। उन्होंने मार्च में डलास में सेलेना गोमेज के साथ एक कंसर्ट के दौरान भी बीबर का मजाक उड़ाया था।
dharmpath.com dharmpath