इगि पॉप ने डेविड बॉवी को श्रद्धांजलि दी

लॉस एंजेलिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक व गीतकार इगि पॉप ने एक विशेष रेडियो कार्यक्रम के दौरान अपने दिवंगत मित्र डेविड बॉवी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘लस्ट फॉर लाइफ’ के गायक ने डेविड के साथ जुड़ी अपनी यादें साझा की और दो घंटे के ‘बीबीसी 6 म्यूजिक शो’ ‘इगि कॉफिडेंशियल’ पर अपनी विशेष गीतों को गाया।

डेविड बॉवी की जनवरी माह में कैंसर से मौत हो गई थी।

इगि ने इस मौके पर स्वीकार किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से डेविड की यादों से जुड़े गीतों को चुना।

उन्होंने कहा, “मैंने डेविड की यादों से जुड़े गीतों को चुना है। मैंने एक कागज का टुकड़ा और एक पेन लेकर अपनी आंखे बंद कर लीं। इसके बाद सोचता रहा कि मुझे अलग-अलग समय पर क्या अच्छा लगता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493