न्यूयॉर्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता एंसल एल्गॉर्ट को आगामी फिल्म ‘जोनाथन’ में जुड़वा किरदार निभाने की भूमिका के लिए चुना गया है।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, बिल ओलिवर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क में अगले महीने शुरू होगी।
एल्गॉर्ट जोनाथन और उनके जुड़वा भाई जॉन का किरदार निभाएंगे, जो बिना गर्लफ्रैंड के खुश हैं। जोनाथन एक सफल वास्तुकार हैं जबकि उनका भाई जॉन पूरा दिन सोता है और रात भर पार्टी करता है।
एल्गॉर्ट इससे पहले ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ और ‘डाइवरजेंट’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath