अफगानिस्तान में 10 विदेशी पर्यटकों की मौत

काबुल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेरात में आतंकवादी हमले में 10 विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

सिन्हुआ के मुताबिक, “चिश्ती शरीफ जिले में मुख्य सड़क पर विदेशी पर्यटकों को लेकर जा रही दो मिनी बसों पर बंदूकधारियों ने हमला किया।”

मृतकों की नागरिकताओं के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

अधिकारी का कहना है कि ये बसें काबुल से 640 किलोमीटर दूर बामयान से हेरात प्रांत जा रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493