हॉलीवुड का रुख करेंगे जेन मलिक

लॉस एंजेलिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। गायक जेन मलिक कथित तौर पर एक कार्यकारी निर्माता की भूमिका के बाद टेलीविजन उद्योग और फिल्मों का रुख करने को तैयार हैं।

लॉस एंजेलिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। गायक जेन मलिक कथित तौर पर एक कार्यकारी निर्माता की भूमिका के बाद टेलीविजन उद्योग और फिल्मों का रुख करने को तैयार हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ ने समाचार पत्र ‘द सन न्यूजपेपर’ के हवाले से कहा, “23 वर्षीय पूर्व वन डायरेक्शन के स्टार ने बताया कि वह एमी विजेता अमेरिका श्रृंखला ‘एनटूरेज’ के निर्माताओं से महत्वकांशी टीवी श्रृंखला बनाने के लिए एकजुट हुए।”

सूत्र ने बताया, “जैन के लिए यह बड़ा सौदा है। वह संगीत से अलग विभिन्न परियोजनाओं के लिए उत्साहित हैं और यह सही पहल है। यह ऐसा विषय है जिसके बारे में वह अधिक जानते हैं और वह शो के लेखकों को सलाह देने के लिए अपना अनुभव साझा करेंगे।”

सूत्र ने कहा, “अगर श्रृंखला अच्छा करती है तो इस उद्योग से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493