बार्ट की सबसे लोकप्रिय परियोजना कैट ड्रोन है, जिसके पंजों में चार प्रोपेलर्स (किसी भी वस्तु को आगे धकेलने वाला शक्ति उपकरण) बंधे हैं और अन्य आविष्कारों में उड़ने वाला शुतुरमुर्ग ‘ऑस्ट्रिचचॉपर’ और एक मरी हुई शार्क ‘शार्कजेट’ शामिल है।
बार्ट की नई चुनौती हवा में गाय को उड़ाने की है। इसे लेकर उनकी उम्मीद है कि गाय वाला ड्रोन शक्तिशाली मानव के लिए पर्याप्त उपकरण हो सकता है, जिस पर वह खुद भी उड़ सकते हैं।
बार्ट कहते हैं, “अगर मैं उड़ान भरता हूं, तो मैं बहुत अजीब तरह की चीज पर उड़ना चाहूंगा। इसलिए हम जानवरों के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि वह उड़ने के लिए काफी बड़े हैं।”
इस प्रक्रिया के माध्यम से बार्ट ने जानवरों को संरक्षित करने के तरीके भी सीखे हैं। उन्होंने कहा, “मेरे इस काम को आलोचना और समर्थन दोनों ही मिले हैं।”
dharmpath.com dharmpath