हैदराबाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बहुराष्ट्रीय कंपनी जीई एनर्जी फाइनेंशियल सर्विसेज आंध्र प्रदेश में मित्रा वायु (तुंगभद्रा) प्राइवेट लिमिटेड की 200 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना में 3.1 करोड़ डॉलर निवेश करेगी।
मित्रा एनर्जी (भारत) प्राइवेट लिमिटेड और गुयामा पी. आर. होल्डिंग्स बी. वी. के साथ इस संबंध में एक समझौता किया गया है।
गौरतलब है कि मित्रा एनर्जी की 99.99 फीसदी हिस्सेदारी मित्रा वायु के पास है और गुयामा पी. आर. होल्डिंग्स जी ई एनर्जी की निवेशक इकाई है।
भारत में स्वतंत्र रूप से अक्षय ऊर्जा का उत्पादन करने वाली मित्रा एनर्जी की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, मित्रा वायु द्वारा परियोजना में लगाई जाने वाली पूंजी का 49 फीसदी जीई देगी।
मित्रा एनर्जी के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कैलाश ने कहा, “जीई से निवेश हासिल करना मित्रा समूह की बड़ी उपलब्धि है, जो भारतीय ऊर्जा बाजार में कंपनी की प्रगति को दर्शाता है। निवेश हासिल करने में मिली सफलता से हम बेहद खुश हैं।”
dharmpath.com dharmpath