अधिग्रहण की अफवाहों के बाद ट्विटर के शेयर गिरे

न्यूयार्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ट्विटर के शेयरों में कंपनी के बिकने की अफवाहों के बाद बुधवार को 7 फीसदी की गिरावट आ गई और यह 17.61 डॉलर पर बंद हुआ। इसमें बताया गया था कि माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी स्टीव बल्मर इस माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट को खरीद रहे हैं।

कई सारी रिपोर्टों में कहा गया कि बल्मर और सऊदी अरब के प्रिंस अल वलीद बिन तलात ट्विटर के खरीद की बोली लगाने को तैयार हैं।

सिलिकॉनबीट ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले साल बल्मर ने घोषणा की थी कि उन्होंने ट्विटर में 4 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है जिसका मूल्य करी 12 अरब डॉलर है।

ट्विटर ने अभी तक इन अफवाहों का कोई जवाब नहीं दिया है।

इससे पहले ट्विटर द्वारा करीब 30 लाख नए प्रयोक्ताओं को जोड़ने की जानकारी दी गई, जो विश्लेषकों के अनुमान से 10 लाख ज्यादा है। लेकिन माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट की दूसरी तिमाही के नतीजे अपेक्षानुरूप नहीं रहने के कारण इसके शेयरों में गिरावट आई थी।

कंपनी ने 60.2 करोड़ डॉलर के तिमाही राजस्व की जानकारी दी थी, जो साल दर साल आधार पर 20 फीसदी अधिक है। एक साल पहले इसी अवधि ट्विटर के राजस्व में 61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और दो साल पहले ट्विटर 124 फीसदी की भारी भरकम वृद्धि दर थी।

ट्विटर के औसत मासिक प्रयोक्ता समीक्षाधीन तिमाही में 31.3 करोड़ थे जोकि पिछली तिमाही की तुलना में 3 फीसदी अधिक है। पिछली तिमाही में कुल 31 करोड़ प्रयोक्ता थे।

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट अब अपनी किस्मत एक बार फिर चमकाने के लिए वीडियो और न्यूज स्ट्रीमिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493