कोलकाता, 4 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज फुटबाल टीम मोहन बागान ने गुरुवार को 2016-17 सीजन के लिए इंग्लिश डिफेंडर डेनियल सीबोर्न से करार की घोषणा की है।
सीबोर्न एक सेंट्रल डिफेंडर हैं और उनके पास इंग्लिश चैम्पियनशिप, लीग वन और स्कॉटिश प्रीमियर लीग में खेलने का अनुभव है।
एक्जेटर सिटी एफसी से अपने करियर का आगाज करने वाले सीबोर्न ने कोवेंट्री सिटी, बोर्नमाउथ, योविल टाइन और साउथैम्प्टन जैसे क्लबो को अपनी सेवाएं दीं।
मोहन बागान के मुख्य कोच संजय सेन ने कहा कि सीबोर्न से करार के बाद उनकी टीम मजबूत हुई है और उनके अनुभवों का युवाओं को फायदा मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath