नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत बुधवार को 39.48 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह मंगलवार को दर्ज कीमत 39.49 डॉलर प्रति बैरल से अधिक है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत बुधवार को बढ़कर 2,642.60 रुपये प्रति बैरल रह गई, जबकि मंगलवार को यह 2,636.08 रुपये प्रति बैरल थी। रुपये की कीमत बुधवार को कमजोर होकर 66.94 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई, जबकि मंगलवार को यह 66.76 रुपये प्रति डॉलर थी।
dharmpath.com dharmpath