चंडीगढ़, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने गुरुवार को हास्य फिल्म ‘द लिजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया, “पंजाब सरकार ने फिल्म की प्रदर्शनी पर दो महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध अवधि के दौरान इस फिल्म को राज्य में गैर पंजीकृत माना जाएगा।”
उन्होंने बताया, “यह निर्णय फिल्म में महर्षि वाल्मीकि को लेकर की गई टिप्पणी पर राज्य में वाल्मीकि समुदाय की नाराजगी को देखते हुए लिया गया।”
उन्होंने आगे बताया, “राज्य में बड़ी मुश्किल से स्थापित शांति एवं सौहार्द के माहौल को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया, क्योंकि इस फिल्म का प्रदर्शन राज्य में व्यापक प्रतिरोध को भड़का सकता है।”
फिल्म ‘..माइकल मिश्रा’ शुक्रवार को देश के शेष हिस्से में रिलीज हो रही है और इसमें अरशद वारसी और अदिती राय हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath