नीस हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हुई

पेरिस, 5 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के नीस हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

नीस में 14 जुलाई को एक आतंकवादी ने ट्रक से लोगों को रौंद डाला था।

क्षेत्रीय समाचार पत्र ‘नीस मार्टिन’ के मुताबिक, बास्तील दिवस की परेड के दौरान हुए इस हमले में पीटर हैटरमन (56), उनकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

हैटरमन की 14 वर्षीया बेटी अस्पताल में भर्ती है।

नीस के पूर्व महापौर ने ट्वीट कर बताया, “मेरी सभी संवेदनाएं नीस हमले के 85वें शिकार पीटर हैटरमन, उनके परिवार, संबंधियों और उनकी बेटी के साथ है।”

गौरतलब है कि 14 जुलाई को मोहम्मद लाहौएज बुलहेल ने नीस के राष्ट्रीय दिवस के जश्न के दौरान आतिशबाजी देखने उमड़ी भीड़ को ट्रक से रौंद डाला था। यह ट्रक लगभग दो किलोमटीर तक लोगों को रौंदता चला गया था।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493