बार्सिलोना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांसीसी डिफेंडर लुकास डिंगे ने गुरुवार को अपने नए क्लब एफसी बार्सिलोना के साथ अभ्यास शुरू कर दिया।
लुकास इससे पहले आगामी सोमवार को क्लब के साथ जुड़ने वाले थे, लेकिन क्लब ने गुरुवार के कहा कि वह नियत समय से पहले अभ्यास के लिए पहुंच गए हैं।
लुकास के साथ सैमुएल इमतिति और पुर्तगाल के आंद्रे गोमेस को भी सोमावर को ही पहुंचना था। इन तीनों के साथ क्लब ने नए सत्र के लिए करार किया है।
बार्सिलोना को सत्र के आगाज से पहले इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के साथ दोस्ताना मैच खेलना है।
dharmpath.com dharmpath