कनाडा में साल्मन मछली परोसने पर वेटर गिरफ्तार

सिमॉन पियर कैनुएल नामक व्यक्ति ने मई में एक स्थानीय रेस्तरां में बीफ टारटेर व्यंजन का ऑर्डर दिया था और इसके बाद उसने वेटर से कहा कि उसे सीफूड और साल्मन मछली दोनों से एलर्जी है।

इस वेटर ने कथित तौर पर कोई लिखित निर्देश नहीं लिया और कुछ ही देर बाद एक प्लेट में बीफ टारटर की जगह साल्मन टारटर ले आया। कम रोशनी के कारण स्पष्ट नहीं हुआ कि प्लेट में क्या परोसा गया है।

कैनुएल ने वह भोजन खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। कैनुएल को अस्पताल के गहन चिकित्सा केंद्र में कुछ सप्ताहों के लिए भर्ती होना पड़ा। इस दौरान उन्हें कुछ दिनों तक कोमा और हृदय संबंधी समस्या का सामना भी करना पड़ा।

इसके बाद शेरब्रुक की पुलिस ने कैनुएल की शिकायत पर 28 जुलाई को जांच शुरू कर 22 वर्षीय वेटर को गिरफ्तार कर लिया और उसे तय समय पर अदालत में हाजिर होने के वादे पर ही छोड़ा।

शेरब्रूक पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला बहुत ही असामान्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493