इजरायली दूतावास को इंडिया के शीर्ष स्टार्टअप की तलाश

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत स्थित इजरायली दूतावास टीआईई (दिल्ली-एनसीआर) के सहयोग से 12 अगस्त को ‘स्टार्ट तेल अवीव’ प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इस दौरान दो महिला उद्यमियों को इजरायली राजदूत की ओर से स्टार्टअप नेशन की यात्रा का मौका दिया जाएगा।

‘स्टार्ट तेल अवीव’ 2016 विश्वस्तर पर होने वाला वार्षिक समारोह है, जिसका आयोजन इजरायल के विदेश मंत्रालय और तेल अवीव नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। इजरायल के तेल अवीव में सितंबर में होने वाली इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 23 देशों से चयनित बेहतरीन स्टार्टअप को भागीदारी करने और बेहतरीन अनुभव हासित करने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान ये प्रतियोगी इजरायल के उद्यमियों के साथ इजरायल और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों और पेशेवरों के साथ लेक्च र, वर्कशॉप और मीटिंग में शामिल होंगे।

इजरायली दूतावास ने एक बयान जारी कर बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब स्टार्ट तेल अवीव इवेंट में महिला उद्यमियों को विशेष महत्व दिया जा रहा है। दूतावास की पब्लिक डिप्लोमेसी की प्रमुख दित्जा फ्रोइम महिला उद्यमियों की नया करने की इच्छाशक्ति, उनके जज्बे और उनकी सफलता की सराहना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गो को शामिल किए बगैर कोई भी सामाजिक-आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र सफल नहीं हो सकता है। खासकर तब जब यह मसला उद्यमशीलता और नए अन्वेषण को लेकर एक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण से जुड़ा हुआ हो।

स्टार्ट तेल अवीव प्रतियोगिता के लिए भारतीय प्रतियोगियों का चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले एक समारोह में किया जाएगा, जिसके ज्यूरी मेंबर में लाइट स्पीड वेंचर इंडिया के प्रबंध निदेशक देव खड़े, एमकार्बन के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश राजदान, साहा फंड की अंकिता वशिष्ठ, ट्रैवल बूटिक ऑनलाइन के संस्थापक गौरव भटनागर, डेलाइट तोशमात्सु की साझीदार कल्पना जैन और शार्क टैंक की गीता डांग शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493