केरी पेटी ने लांच किया नया म्यूजिक वीडियो

लॉस एंजिलिस, 5 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका केटी पैरी ने 2016 के रियो ओलंपिक के लिए बहुप्रतिक्षित म्यूजिक वीडियो ‘राइज’ जारी कर दिया है।

एसशोबिजडॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक पेरी ने ट्वीट कर बताया, “खून, पसीना (काफी सारा) और आंसू बहाकर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। आखिरकार मेरा नया वीडियो ‘राइज’ आ ही गया।”

इस वीडियो को पॉल गोरे ने निर्देशित किया है और इसके निर्माता हैं मैथ्यू आयरिश और डेनी लेकवुड। इस वीडियो में पेरी लाल पैराशूट को उड़ाने की कोशिश में काफी मेहनत करते दिखाया गया है। यहां तक कि इसे उड़ाने की कोशिश में पानी में गोता लगाती है और पहाड़ों की चढ़ाई भी करती है और आखिरकार कामयाब होती है।

पेरी ने इससे पहले कहा था कि यह गाना कई सालों से उनके पास था।

उन्होंने कहा, “मैं इसे अभी पूरा करना चाहती थी, बजाए इसके कि मैं अगले एलबम के लिए इसे बचा कर रखूं। क्योंकि अब पहले से कहीं अधिक हमारी दुनिया को एकजुट करने की जरूरत है। मैं जानती हूं कि साथ मिलकर हम डर से ऊपर उठ सकते हैं, हमारे देश में और दुनिया भर में।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493