जर्काता, 5 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के आंतकवाद रोधी इकाई ने शुक्रवार को सिंगापुर पर हमले की साजिश रचने वाले छह आतंकियों को गिरफ्तार किया।
बीबीसी के मुताबिक, इन आतंकवादियों को बैटम द्वीप के पास वाले इलाके से गिरफ्तार किया गया। इन सभी की उम्र 19 से 46 वर्ष के बीच है।
इन सभी पर बैटम से दक्षिणी सिंगापुर के तटीय बाजार वाले इलाके पर एक राकेट दागने की साजिश रचने का आरोप है।
सिंगापुर के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस साजिश के बारे में पता चल गया, लिहाजा सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इंडोनेशिया के पुलिस प्रवक्ता बॉय रैफली ने कहा कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
dharmpath.com dharmpath