नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 40.76 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह बुधवार को दर्ज कीमत 39.48 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को बढ़कर 2,728.63 रुपये प्रति बैरल रह गई, जबकि बुधवार को यह 2,642.60 रुपये प्रति बैरल थी। भारतीय मुद्रा बुधवार की तुलना में गुरुवार को अपरिवर्तित रहकर 66.94 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई।
dharmpath.com dharmpath