उर्वशी रौतेला आभूषण प्रदर्शनी के लिए तैयार

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला यहां 19 अगस्त को आगामी तीन दिवसीय आभूषण प्रदर्शनी ग्लैमर 2016 का शुरुआत करेंगी।

इस संबंध में जारी एक बयान के मुताबिक, प्रदर्शनी का आयोजन घरेलू हवाईअड्डे पर होटल सहारा स्टार में होगा।

इसकी मेजबानी एबीईसी एक्सबिशन एंड कॉन्फ्रेंस प्राइवेट लीमिटेड द्वारा की जाएगी। इसमें देशभर से 60 से अधिक जौहरी अपने आभूषण प्रदर्शित करेंगे।

वहीं दूसरे दिन प्रदर्शनी की मेजबानी स्टाइल वॉक- द ब्राइडल अफेयर करेगा।

कार्यक्रम निदेशक बुलवीर गांधी ने बताया, “हम ग्लैमर के अगले संस्करण की शुरुआत के लिए उत्साहित हैं, जो आभूषण की डिजाइनिंग करने वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करता है।”

यह लगातार 14 वर्षो से चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493