न्यूयॉर्क, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूजर्सी में नेवार्क अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास एक गोदाम से पुलिस ने दो लोगों को छुड़ाया। ऐसा अनुमान है कि इन लोगों को बंधक बनाकर रखा गया था।
अमेरिकी की स्वात टीमों ने शुक्रवार दोपहर को 451 फ्रेलिंगहुसेन एवेन्यू स्थित इमारत को चारों ओर से घेर लिया। इस इमारत में कई कंपनियों के कार्यालय हैं और यह नेवार्क-लिबर्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से कुछ ही दूरी पर है।
इमारत के भीतर एक शख्स के पास बंदूक होने की जानकारी मिलने पर पुलिस को दोपहर एक बजे सूचित किया गया।
पुलिस ने इमारत की छत से दो लोगों को बचाया। ये लोग इमारत के नए मालिक थे, जिनका सामना बंदूकधारी शख्स से हुआ।
dharmpath.com dharmpath