सोहेल खान की ‘फ्रीकी अली’ 9 सितंबर को रिलीज होगी

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सोहेल खान की आगामी फिल्म ‘फ्रीकी अली’ नौ सितंबर को रिलीज होगी। इसमें मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गोल्फ पर आधारित है।

सोहेल के भाई और सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को ट्विटर पर फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया।

सलमान ने ट्विटर पर लिखा, “फ्रीक नवाज, अमीर लोगों के खेल में गरीब शख्स।”

यह पहली बार नहीं है, जब सोहेल फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले 1997 की फिल्म ‘औजार’ के साथ उन्होंने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके भाई सलमान और संजय कपूर ने अभिनय किया था।

इसके बाद उन्होंने अपने दोनों भाइयों -सलमान और अरबाज- की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘ब्रदर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। वर्ष 2014 में उन्होंने ‘जय हो’ का निर्देशन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493