आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ के मुताबिक, रूहानी अजरबैजान की राजधानी बाकू में सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव तथा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संबंधों को मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय विकास पर चर्चा करेंगे।
तीनों पक्षों के बीच वाणिज्य, ऊर्जा, दूरसंचार, पर्यावरण, परिवहन एवं पारगमन के साथ-साथ आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग पर भी चर्चा होगी।
बाकू की दो दिवसीय यात्रा के दज्ञैरान रूहानी इल्हाम और पुतिन के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
dharmpath.com dharmpath