रियो ओलम्पिक (निशानेबाजी) : फाइनल में नहीं पहुंच सकीं अपूर्वी, अयोनिका (लीड-1)

रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला निशानेबाज-अपूर्वी चंदेला और अयोनिका पॉल शनिवार को 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

ओलम्पिक शूटिंग सेंटर में आयोजित क्वालीफिकेशन राउंड में अपूर्वी को 411.6 अंकों के साथ 34वां और अयोनिका को 403.0 अंकों के साथ 51 निशानेबाजों के बीच 47वां स्थान मिला।

पहली बार ओलम्पिक में हिस्सा ले रहीं अयोनिका को तो पेनाल्टी भी देना पड़ा। उन्होंने पहले सीरीज में 102, दूसरी सीरीज में 104.5, तीसरी सीरीज में 102.5 और चौथी सीरीज में 94.0 अंक हासिल किए।

आयोनिका ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीता था।

दूसरी ओर, 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली अपूर्वी ने पहली सीरीज में 104.2, दूसरी सीरीज में 102.7, तीसरी सीरीज में 103.3 औ्र चौथी सीरीज में 101.4 अंक हासिल किए।

चीन की ली डियू ने 420.7 अंकों के साथ नया ओलम्पिक रिकार्ड कायम किया।

जर्मनी की बारबरा एंग्लेडर ने 420.3 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि ईरान की इलियाह अहमदी ने 417.8 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

शीर्ष-3 के अलावा एख रूसी, दो अमेरिकी, एक क्रोएशियाई और एक अन्य चीनी निशानेबाज ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493