कोई भी टीम बन सकती है बास्केटबॉल ओलम्पिक चैम्पियन : कालडेरोन

रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन की बास्केटबाल टीम के खिलाड़ी जोस कालडेरोन ने कहा है कि रियो डी जेनेरियो में चल रहे ओलम्पिक खेलों की बास्केटबाल स्पर्धा में इस बार कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है।

स्पेन ग्रुप-बी में है और रविवार को क्रोएशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

इसके बाद वह मंगलवार को ब्राजील, गुरुवार को नाइजीरिया, 13 अगस्त को लिथुआनिया और 15 अगस्त को अर्जेटीना के साथ मुकाबला करेगा।

कालडेरोन ने कहा, “क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबला लोगों की उम्मीद से कहीं अधिक अहम है। वे यहां ओलम्पिक क्वालीफाइंग दौर खेल कर पहुंचे हैं। वह अन्य टीमों के मुकाबले ज्यादा लय में होंगे।”

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि उनके पास काफी प्रतिभा है। वह एक युवा टीम है जो नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि युवा होना उनकी कमजोरी भी साबित हो सकता है।”

उन्होंने कहा, “हम मुश्किल ग्रुप में हैं जहां हर टीम दूसरी टीम को हरा सकती है। आपको हमेशा इसके लिए तैयार रहना होगा।”

उन्होंने कहा कि स्पेन की टीम को कई वर्षो से जमा किए गए अंतर्राष्ट्रीय अनुभव पर निर्भर रहना पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493