रियो ओलम्पिक (टेनिस) : उलटफेर की शिकार हुई रादवांस्का, झेंग ने दी मात (लीड-1)

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पौलेंड की स्टार महिला खिलाड़ी एगनिस्का रादवांस्का ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों में शनिवार को बड़े उलटफेर का शिकार हो गईं। उन्हें महिला एकल वर्ग के मुकाबले में चीन की अग्रणी महिला टेनिस खिलाड़ी झेंग साईसाई ने मात दे दी।

रियो ओलम्पिक के महिला एकल वर्ग के पहले दौर में 64वीं विश्व वरीयता प्राप्त झेंग ने 18 डब्ल्यूटीए खिताब जीत चुकीं रादवांस्का को सीधे सेटो में 6-4, 7-5 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 22 वर्षीय झेंग अब तक एक भी डब्ल्यूटीए खिताब नहीं जीत सकी हैं और ओलम्पिक में भी पहली बार हिस्सा ले रही हैं।

झेंग अब दूसरे दौर में रूस की 19 वर्षीय दारिया कासातकिना से भिड़ेंगी।

चीन की ही एक अन्य स्टार खिलाड़ी झांग शुआई भी पहले दौर की बाधा पार करने में सफल रहीं। उन्होंने स्विट्जरलैंड की टिमीया बासिंज्की को कड़े संघर्ष में 6-7 (4-7), 6-4, 7-6 (9-7) से हराया।

हालांकि चीन की तीसरी प्रतिभागी पेंग शुआई पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं। पेंग को ब्रिटेन की हीथर वाटसन ने 6-4, 6-7 (5-7), 6-3 से हराया।

पुरुष एकल वर्ग में जापान के केई निशिकोरी ने स्पेन के एल्बर्ट रामोस विनोलास को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बना ली।

निशिकोरी के हमवतन 118वीं वरीय टारो डेनियल ने भी बड़ा उलटफेर करते हुए अमेरिका के 14वें वरीय जैक सोक को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हरा दिया।

2014 में अमेरिकी ओपना का खिताब अपने नाम करने वाले नौवें वरीय क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को आसान मुकाबले में 6-1, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493