रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो में ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान रूस की ओलम्पिक टीम के प्रशंसकों के घर में चोरी होने की घटना सामने आई है।
घर की प्रमुख एनास्तासिया ग्रिगोरयेवा ने इसका दावा किया है।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, एनास्तासिया ने शनिवार को कहा, “ओलम्पिक खेलों उद्घाटन समारोह के दौरान रूस की ओलम्पिक टीम के प्रशंसकों के घर में चोरी हुई। घर से तीन लैपटॉम और एक कैमरा चुराया गया है।”
एनास्तासिया ने कहा, “पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। जांच जारी है। प्रशंसकों के घर की बारी-बारी से निगरानी रखी जाती थी।”
घर की प्रमुख ने कहा, “हमें आशा थी कि हमारे घर में कई मेहमान आएंगे।”
dharmpath.com dharmpath