दुतेर्ते ने मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़े अधिकारियों के नाम जाहिर किए

मनीला, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉबटरे दुतेर्ते ने रविवार को 150 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों के नामों का खुलासा किया है, जो देश में मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़े रहे हैं।

‘सीएनएन फिलीपींस’ की रपट के मुताबिक, दुतेर्ते ने दावाओ शहर में अपने एक भाषण में जिन अधिकारियों के नामों का खुलासा किया है, उनमें न्यायपालिका के सदस्य, सरकारी अधिकारी, कांग्रेस के सदस्य और पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

सूची में सेवानिवृत्त और निवर्तमान अधिकारी भी शामिल हैं।

दुतेर्ते ने जून में पद संभाला था। उनका खास ध्यान देश को मादक पदार्थो से मुक्त करने पर केंद्रित है, जिसके लिए वह गंभीरता से अपराध रोधी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

‘सीएनएन फिलीपींस’ के मुताबिक, दुतेर्ते ने कहा है कि मादक पदार्थो की समस्या की जांच के लिए उनके द्वारा गठित सेना और पुलिस के कार्यबलों ने संलिप्तों की सूची की जांच की है।

सूची में शामिल सभी कार्यरत पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन भाषण में सूची में शामिल अधिकारियों के खिलाफ दुतेर्ते के आरोपों का खुलासा नहीं हुआ है।

‘सीएनएन फिलीपींस’ के मुताबिक, दुतेर्ते ने कहा, “(आरोप) सही हो सकते हैं, या गलत भी हो सकते हैं..उन्हें न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने और खुद को निर्दोष साबित करने का मौका मिलना चाहिए।”

दुतेर्ते के सत्तारूढ़ होने के बाद से फिलीपींस में कथित तौर पर 800 से भी ज्यादा नशेड़ियों और मादक पदार्थो के तस्करों की मौत हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493