रोम, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फुटबाल खिलाड़ी पोग्बा सोमवार को अपने प्रशिक्षण के लिए अपने क्लब जुवेंतस लौटेंगे।
इटली क्लब के कोच मासिमिलियानो एलेगेरी ने यह जानकारी दी।
वर्तमान में पोग्बा अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं, जबकि उनके एजेंट मिनो रोइओला 10 करोड़ पाउंड के विश्व रिकॉर्ड को करार के साथ तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि मैनचेस्टर युनाइटेड की नजर पोग्बा पर थी।
युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो ने शुक्रवार को कहा था कि इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब पोग्बा के साथ करार की हर पूरी कोशिश कर रहा है।
‘स्काई स्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार एलेगेरी ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने पोग्बा को समन भेजा है। इसका मतलब साफ है कि वह यहां सोमवार से प्रशिक्षण शुरू करेंगे।
एलेगेरी ने कहा कि मोरिन्हो ने सही कहा था कि वो पोग्बा के बारे में बात नहीं कर सकते, क्योंकि वह जुवेंतस के खिलाड़ी हैं।
पोग्बा (23) ने जुवेंतस के लिए खेले गए 124 मुकाबलों में 28 गोल दागे हैं।
dharmpath.com dharmpath