प्रतिभा से अधिक बिकाऊपन को प्राथमिकता मिलती है : रसिका

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। नंदिता दास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मंटो’ और भारतीय-जर्मन फिल्मों में काम कर रहीं अभिनेत्री रसिका दुग्गल का मानना है कि भले ही भारतीय सिनेमा में कलाकारों के लिए अच्छा समय है। लेकिन कभी-कभी कलाकारों के ‘कथित बिकाऊपन’ को प्रतिभा से अधिक प्राथमिकता दी जाती है।

रसिका ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि कई दिलचस्प फिल्में बनने के लिए भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा समय है, लेकिन यह कलाकारों के लिए अभी भी मुश्किल है।”

रसिका का माना है कि फिल्म ‘किस्सा’ से उन्हें अलग तरह के किरदारों की पेशकश होने लगी।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की पूर्व छात्रा का मानना है कि वितरकों को अधिक जोखिम लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “यहां अलग तरह की फिल्मों को सम्मान इसलिए मिल रहा है, क्योंकि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। हमने जो उन्हें दिया है, वे उससे अधिक चाहते हैं।”

फिलहाल, रसिका साहित्यिक हस्ती सआदत हसन मंटो पर आधारित फिल्म ‘मंटो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंटो की भूमिका में हैं, जबिक रसिका उनकी पत्नी साफिया के किरदार में हैं।

व्यावसायिक सिनेमा से दूरी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं खुद को दिलचस्प फिल्मों में देखना चाहती हूं और मैं हर तरह के काम के लिए तैयार हूं। मेरे लिए यह व्यावसायिक कामों जैसा ही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493