हॉकी : विश्व कप-2018, एचडब्ल्यूएल फाइन्ल्स-2017 की मेजबानी ओडिशा को

भुवनेश्वर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर को 2018 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप और 2017 में होने वाली हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल्स की मेजबानी सौंपी गई है।

भुवनेश्वर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर को 2018 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप और 2017 में होने वाली हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल्स की मेजबानी सौंपी गई है।

राजधानी के कलिंगा स्टेडियम में यह मैच खेले जाएंगे। कलिंगा स्टेडियम हॉकी इंडिया लीग क्लब कलिंगा लांसर्स का घरेलू मैदान है और यह देश के अग्रणी हॉकी आयोजन स्थलों के रूप में उभरा है। 2014 में यहां चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा, “राज्य अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स और 2018 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार है।”

पटनायक ने यह बात कलिंगा के औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित जूनियर विश्व शतरंज चैम्पियनश्पि के मौके पर कही।

भुवनेश्वर इससे पहले 2014 में आठ राष्ट्रों की चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा राज्य पहले ही अंतर्राष्ट्रीय खेल नक्शे पर आ चुका है। राज्य सरकार खेल के विकास के ऊपर काफी महत्व दे रही है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए काफी योजनाएं बनाई हैं ताकि वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में आगे जा सकें।

मुख्यमंत्री ने साथ ही हाल ही में राज्य के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने पर खुशी जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493