रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में रविवार को होने वाली रोइंग स्पर्धा को खराब मौसम के कारण स्थागित कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आयोजकों ने कहा है कि रेस को स्थागित कर दिया गया है। तेज हवा के कारण तकनीकी खराबी आने की वजह से और दोपहर में मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी के चलते अब रविवार को रोइंग स्पर्धा नहीं होगी।
नया कार्यक्रम बना लिया गया है।
शनिवार को तेज हवाओं के कारण सर्बिया के मिलॉस वेसिक और नेनाद बेदिक की नाव पलट गई थी।
इनके अलावा पुरुषों और महिलाओं की सिंगल स्कल्स स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले क्रमश: जिम्बाब्वे की एंड्र ग्राहम पीबल्स और आस्ट्रेलिया की किंबर्ले ब्रेनान ने भी खराब परिस्थितियों की शिकायत की थी।
dharmpath.com dharmpath