रियो डी जेनेरियो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेल अभी शुरुआती दौर में ही है, लेकिन तमाम दिक्कतों के बावजूद आयोजन समिति ने कहा है कि वह रियो में परिवहन तंत्र से काफी खुश हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आयोजन समिति के प्रवक्ता मारियो आंद्रादा ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि रियो में शुक्रवार रात हुए उद्घाटन समारोह के दौरान शहर का परिवहन अतिरिक्त दबाव झेलने में सफल रहा।
आंद्रादा ने कहा, “हमारा मानना है कि परिवहन तंत्र ने शनिवार लोगों को ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में ले जाने और वापस छोड़ने की अग्नि परीक्षा में सफलता हासिल की है। सुबह हुई आईओसी की बैठक में हमें अधिकारियों ने भी सराहा और कहा कि हमने खिलाड़ियों को वापस खेल गांव छोड़ा जो बड़ी समस्या थी।”
उन्होंने कहा, “अगले दिन स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ी उद्घाटन समारोह में नहीं गए थे, लेकिन जो गए थे उन्हें वापस जल्दी लौटना था।”
हालांकि इस दौरान कुछ बास चालकों के मीडिया को माराकाना स्टेडियम से वापस लाने के दौरान रास्ता भूलने की घटना भी सामने आई है। एक पत्रकार के मुताबिक ड्राइवर ने उसे बताया कि वह दो दिन पहले ही यहां आया है और स्टेडियम का रास्ता नहीं जानता।
dharmpath.com dharmpath