रियो डी जेनेरियो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में अब तक हुए मुकाबलों में सबसे अधिक पदक जीतने वाली सूची में अमेरिका शीर्ष पर है।
इस पदक तालिका में पहले 10 देशों में अमेरिका, चीन, आस्ट्रेलिया, इटली और दक्षिण कोरिया, हंगरी, रूस, ब्रिटेन, स्वीडन और जापान शामिल हैं।
अमेरिका के पास अब तक कुल 12 पदक हैं, जिनमें से तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक हैं। इसके अलावा, चीन के पास आठ (3 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य), आस्ट्रेलिया के पास छह (3 स्वर्ण, 3 कांस्य), इटली के पास सात (2 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य) और दक्षिण कोरिया के पास पांच (2 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य) पदक हैं।
इटली के पास आस्ट्रेलिया के मुकाबले स्वर्ण पदक कम हैं और इस कारण वह पदक तालिका में पीछे है।
दक्षिण कोरिया के बाद अन्य पांच देशों में हंगरी (2 स्वर्ण), रूस (1 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य), ब्रिटेन (1 स्वर्ण, 1 रजत), स्वीडन (1 स्वर्ण, 1 रजत), जापान (1 स्वर्ण, 6 कांस्य) हैं।
dharmpath.com dharmpath