यमन में आत्मघाती हमला, 10 की मौत

अदन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। यमन के लाहज प्रांत में आतंकवाद रोधी सैन्य बलों को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती बम हमले में सरकार समर्थित 10 सैनिकों की जान चली गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, नकाबपोश हमलावरों के गिरोह ने हमला कर दिया, जिसके बाद सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अभी तक किसी भी गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सैनिकों की ओर से की गई कार्रवाई में कई हमलावर भी घायल हुए।

एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवाद रोधी सैन्य बल लाहज में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यमन से पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493