मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने अपने पुराने ट्विटर खाते को केवल ‘फिल्म और नृत्य गतिविधियों’ के बारे में जानकारी देने के लिए सीमित कर दिया है और उन्होंने अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मथुरा के बारे में जानकारी देने के लिए एक नया ट्विटर खाता खोला है।
हेमा ने रविवार रात ट्वीट किया, “अपने नए ट्विटर खाते के बारे में बताना चाहती हूं, जो मैंने खासतौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र मथुरा की गतिविधियों के लिए खोला है। जो भी इच्छुक हों, उसे देख सकते हैं।”
हेमा ने लिखा, “इसकी यूजर आईडी एट द रेट हेमामालिनीएमपीएमटीआर है।”
अपने पुराने खाते को केवल ‘फिल्म और नृत्य गतिविधियों’ के लिए सीमित रखने और एक नया खाता खोलने का फैसला उस घटना के बाद आया है, जब उन्हें जून में मथुरा शहर के हिंसा ग्रस्त होने के दौरान अपनी फिल्म के बारे में ट्वीट करने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath