करीब 3.38 अरब युआन (50.7 करोड़ डॉलर) की लागत से बनने वाले इस नए पुल से दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्र के साथ प्रांत का परिवहन संपर्क मजबूत बनेगा।
यिचांग शहर में यांग्त्जे नदी को पार करने वाले इस पुल की लंबाई 2,216 मीटर होगी, जो इस तरह का छठा पुल होगा। इसका निर्माण कार्य चार साल में पूरा होने की संभावना है।
द्विमार्गीय इस पुल को छह लेन वाला बनाया जाएगा, जिस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों को चलाने की अनुमति होगी।
यिचांग परिवहन ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि यह यिचांग से झैंगजियाजी शहर को फ्रीवे माध्यम से जोड़ने की एक महत्वकांक्षी परियोजना है।
dharmpath.com dharmpath